HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: संघर्ष वाहिनी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर

बागेश्वर: संघर्ष वाहिनी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जनपद बागेश्वर में सामाजिक सरोकारों और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद करने वाले संगठन ‘संघर्ष वाहिनी’ ने अपना प्रथम स्थापना दिवस सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर जिला अस्पताल के रक्त कोष (Blood Bank) में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। शिविर के दौरान कुल 12 युवाओं ने रक्तदान किया, जबकि 21 अन्य लोगों ने भविष्य में रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया।

वाहिनी के अध्यक्ष कवि जोशी ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पिछले वर्ष आज ही के दिन जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए इस समिति का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के अल्प समय में संगठन ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर लगातार शासन-प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई है। स्थापना दिवस को खास बनाने के लिए रक्तकोष में रक्त की कमी को देखते हुए मानवता की सेवा का संकल्प लिया गया और इस शिविर का आयोजन किया गया।


रक्तदान करने वाले युवाओं की सूची

शिविर में मानवता के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, पंकज परिहार, विजय परिहार, पंकज लोहनी, कमल मलड़ा, सलमान, धीरज उपाध्याय, दिव्याशु पिंडारी, बबलू ऋतिक और अन्य 2 साथियों ने रक्तदान किया।

पंजीकरण कराने वाले उत्साहियों के नाम

रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराने वालों में जयदीप कुमार, प्रकाश वाचमी, विनोद थापा, सुनील पाण्डेय, नवनीत बिष्ट, वीरेंद्र नेगी, नीरज मनवाल, महेश नगरकोटि, मिथुन कुमार, मुन्ना, संस्कार भारती, रोहित खैर, दर्शन जोशी, करन गड़िया, योगेश जोशी, प्रियांशु पाण्डेय, संजय उपाध्याय, विशाल रावत एवं आशीष अंडोला शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments