Big News : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने फूंका आंदोलन का बिगुल, हल्द्वानी—अल्मोड़ा में प्रदर्शन
सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी/अल्मोड़ा
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आज प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर बाजार खोले जाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में जोरदार धरना—प्रदर्शन किया। अल्मोड़ा में जहां डॉ. इंदिरा ह्रदयेश के आवास में व्यापारी बैठे, वहीं अल्मोड़ा में चौक बाजार में धरना दिया गया।
हल्द्वानी। बुधवार को प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायिका एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हिर्देश के आवास पर धरना—प्रदर्शन किया गया।
जिसमें व्यापारियों द्वारा चेतावनी दी गई कि अगर नयी एसओपी में पूरा बाजार नहीं खोला गया तो क्रमबद्ध तरीके से कोविड-19 के सुरक्षा उपायों के साथ आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक चलाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा जी ने कहा कि अब व्यापारियों का धैर्य जवाब दे रहा है। कर्मचारियों के समक्ष अपने परिवार के खर्चे, बिजली, पानी बिल, जीएसटी आदि की समस्याओं का अंबार लगता जा रहा है। यदि वैसे ही मरना होगा तो व्यापारी वर्ग कमजोर नहीं है संघर्ष करके ही सरकार की नींव से नींव हिला देगा। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष द्वारा दूरभाष पर कोविड प्रभारी सुबोध उनियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए तुरंत समाधान की बात कही।
उत्तराखंड : सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल
आज के धरना प्रदर्शन में जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, जिला उपाध्यक्ष लाला जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी, जिला संरक्षक अब्दुल कवि, अरविंद चौहान, फरहत रऊफ,आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के प्रचार मन्त्री चरण जीत सिंह बिंद्रा, महिला प्रकोष्ठ महामंत्री उर्वशी बोरा, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महानगर महामंत्री मनोज जायसवाल, युवा महानगर अध्यक्ष पवन वर्मा, कौशलेंद्र भट्ट, संदीप गुप्ता, गौरव गुप्ता, संदीप सक्सेना,सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
अल्मोड़ा। चौक बाजार अल्मोड़ा में नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के बैनर तले एक सांकेतिक धरना दिया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों की लगातार हो रही उपेक्षा की घोर निन्दा की गई। जिसमें सभी व्यापारियों ने एक स्वर में व्यापारियों के ऊपर किए जा रहे सौतेले व्यवहार का पुरजोर विरोध किया।
01 घंटे के सांकेतिक धरना—प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ—साथ नगर पालिका और जिला पंचायत का किराया और कोई भी व्यापारिक बिल, टैक्स नहीं दिया जाएगा। नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा की अगर 9 तारिक से प्रदेश सरकार दुकानों को नहीं खोलेगी तो भी सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जायेंगे।प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुर्रानी, मनोज अरोड़ा, दीप डांगी, मोहन कनवाल, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, दीप साह आदि ने भी विचार रखे।
धरना—प्रदर्शन में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा, किशन गुर्रानी, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील शाह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट उपसचिव अमन नज्जोंन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, पूर्व नगर अध्यक्ष सूरज साह, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश गोयल, पूर्व नगर उपाध्यक्ष मोहन सिंह कनवाल, दुग्ध संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, दीप लाल साह, मुमताज कश्मीरी,त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल,चेतन कपूर, मोहन सिंह कनवाल, ज्योति कपूर, अभय साह दीपक साह, दीपू लोहनी, सुरेंद्र सूरी, नीरज चौहान, रहबर, अंचल गुप्ता, मनसोद, अंकुर वोहरा, इमरान अंसारी, आशुतोष भट्ट, हिमांशु कांडपाल, दर्शन रावत, अंकुर बिष्ट, दिनेश चंद्र मठपाल, पवन साह, गीता मेहरा, नीरज संगा, गोपाल चम्याल, यतेंद्र गुप्ता, रंजन गुप्ता, गिरीश धवन, किशन लाल, सागर रावत, सलमान, अमन अंसारी, मनोज सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
अल्मोड़ा कोरोना अपडेट : बृहस्पतिवार को 47 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
Big News : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने फूंका आंदोलन का बिगुल, हल्द्वानी—अल्मोड़ा में प्रदर्शन
Almora : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Uttarakhand Breaking News : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान
हल्द्वानी : युवती को अकेली पा मकान मालिक ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार