HomeBreaking Newsजापान में प्रधानमंत्री की रैली में ब्लास्ट, भगदड़ मची; संदिग्ध गिरफ्तार

जापान में प्रधानमंत्री की रैली में ब्लास्ट, भगदड़ मची; संदिग्ध गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

CNE DESK | जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार सुबह बाल-बाल बच गए। उनकी रैली में स्मोक बम से धमाका किया गया। धमाके की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग भागने लगे। सुरक्षा बलों ने फौरन PM को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, संदिग्ध हमलावर पकड़ गया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, PM किशिदा वाकायामा शहर में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। वो इस महीने के अंत में होने वाले उप-चुनाव के लिए अपनी पार्टी- लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में भाषण देने वाले थे।

सुरक्षा बलों ने हमलावर को फौरन दबोचा

घटना के कुछ फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इनमें लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक फोटो में देखा जा सकता है कि रैली के दौरान मौजूद सुरक्षाकर्मी संदिग्ध हमलावर को पकड़ रहे हैं। वो भागने की कोशिश करता है, लेकिन सिक्योरिटी पर्सनल उसे जमीन पर गिरा देते हैं और उसे पकड़ लेते हैं।

2021 में प्रधानमंत्री बने थे किशिदा

फुमियो किशिदा साल 2021 में जापान के प्रधानमंत्री बने थे। इसके साथ ही वो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2012 से 2017 तक विदेश मंत्री के रूप में काम किया। 2017 में जापान के कार्यरत रक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे।

मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ने पर कुत्ते के खिलाफ FIR दर्ज – वीडियो

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments