HomeUttarakhandAlmoraहल्द्वानी : बीएल फिरमाल बने समाज कल्याण निदेशक, कार्यभार ग्रहण

हल्द्वानी : बीएल फिरमाल बने समाज कल्याण निदेशक, कार्यभार ग्रहण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

अल्मोड़ा के एडीएम रहे बीएल फिरमाल ने निदशक दुग्ध के बाद अब निदेशक समाज कल्याण का चार्ज ले लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना होगी। बताया कि लोगों को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके इसके लिए वह तेजी से प्रयास करेंगे। पहाड़ के लोगों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए भी वह काम करेंगे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ज्ञात रहे कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए सीएम धामी से शासन-प्रशासन और पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। मंगलवार देर शाम ही आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्त बदलने के साथ ही उधम सिंह नगर जिलाधिकारी का भी ट्रांसफर किए गये हैं। शासन ने देर रात आईएएस अफसरों समेत कुल 35 नौकरशाहों के विभागों में फेरबदल का आदेश जारी किया था। इन अधिकारियों में बीएल फिरमाल भी शामिल रहे, जिन्हें निदेशक समाज कल्याण बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments