HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत पहुंची भाजपा की विजय संकल्प यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया विजय का...

रानीखेत पहुंची भाजपा की विजय संकल्प यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया विजय का जयघोष !

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा आज रानीखेत पहुंची। जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल शीर्ष नेताओं का जोरदार स्वागत किया। नेतागणों ने अपने संबोधन में दावा किया कि प्रदेश में जनता के मिल रहे समर्थन ने तय कर दिया है कि इस बार भाजपा 60 के पार जरुर पहुंचेगी।

विजय संकल्प यात्रा को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने हिंदी के अलावा कुमाउनी में भी संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा से सवाल पूछने वाली कांग्रेस को बताना चाहिए कि उसने अपने शासनकाल के दौरान क्या किया। उन्होंने दावा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में जिसे भी टिकट मिलेगा, भाजपा संगठन उसका साथ देगा। भाजपा की विजय संकल्प रैली ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार मिलेगी। उन्होंने कहा कि रानीखेत सीट भी भाजपा जीतेगी और पिछली गलती नहीं दोहरायेगी।

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा रामनगर, भरोजखान व ताड़ीखेत होते हुए रानीखेत में पहुंची। जहां से विजय चौक व नगर बाजार होते हुए यात्रा निकली। केमू स्टेशन पर जन सभा हुई। जनसभा में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल, रवि रौतेला, भाजपा नेता प्रमोद नैनवाल, कैलाश पन्त, वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र सिंह अधिकारी, डॉ० विधाधर सिंह नेगी, धन सिंह रावत, रेनू अधिकारी, पूर्व कैन्ट उपाध्यक्ष मोहन नेगी, गोपाल उप्रेती, विमला रावत, नरेन्द्र रौतेला, दीप भगत, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा तथा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments