HomeBreaking NewsHaryana : टूटा BJP का गठबंधन, CM समेत पूरी कैबिनेट का इस्तीफा

Haryana : टूटा BJP का गठबंधन, CM समेत पूरी कैबिनेट का इस्तीफा

ADVERTISEMENTS

🔥 कुछ ही देर में हो सकती है बीजेपी के नए चेहरे की घोषणा

Haryana Politics: ​हरियाणा की सियासत में उस वक्त जबरदस्त सियासी भूचाल आ गया, जब अचानक भाजपा—जेजेपी का गठबंधन टूटने के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया। आज ही बीजेपी यहां नए चेहरे की घोषणा कर सकती है।

हरियाणा (Haryana) में BJP-JJP का गठबंधन टूटने के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। आज ही नव सीएम की घोषणा होनी है। सूत्रों की मानें तो नई सरकार में संजय भाटिया को सीएम और नायब सैनी को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

गठबंधन टूटने के बाद भी भाजपा का ही बनेगा सीएम

सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर दोनों पार्टियों के बीच बात नहीं बन पाई। जिस कारण गठबंधन तोड़ दिया गया, लेकिन जेजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद भी बीजेपी आसानी से सरकार में रह सकती है। वजह यह है कि बीजेपी के पास 41 विधायक हैं और 7 निर्दलीय भी उनके समर्थन में हैं. वहीं हलोपा विधायक गोपाल कांडा भी बीजेपी के समर्थन में हैं। इससे बीजेपी के पास बहुमत के आंकड़े से भी सीटें ज्यादा बन रही हैं।

इधर बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। उम्मीद है कि जल्द कुछ बड़ा अपडेट सामने अयेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments