HomeBreaking Newsभवाली में भाजपा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट का जोरदार खैरमकदम

भवाली में भाजपा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट का जोरदार खैरमकदम

ADVERTISEMENTSAd

⏩ देश सेवा और समर्पण का भाव भाजपा की प्रमुख विशेषता

सीएनई रिपोर्टर, बेतालघाट/भवाली

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के भवाली पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके स्वागत में उमड़ पड़ा। बिष्ट ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को एकजुटता व कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया।

भवाली पहुंचने पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के स्वागत में कार्यकर्ता जुट गये। इस दौरान पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह सबसे पीछे बैठने वाले कार्यकर्ताओ में शुमार रहे हैं। पार्टी ने आज उन्हें अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया है।

बिष्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसमें व्यक्त्तिव का विकास कर उसमें नेतृत्व क्षमता पैदा की जाती है। जिससे वह देश के काम आ सके। देश सेवा व समर्पण का विचार ही भाजपा की शक्ति है। कहा कि कार्यकर्ता एकजुट रहे संगठित रहें। हर बात सीधे पार्टी संगठन व उनके सामने रखें। वह हर संभव समाधान का प्रयास करेंगे।

बिष्ट ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं की पीड़ा समझने वाले व्यक्ति हैं। उनके बीच के व्यक्ति हैं। पार्टी की बात पार्टी फोरम पर ही रखें। इस दौरान मंडल अध्य्क्ष पुष्कर जोशी, भावना मेहरा, उमा पढालनी, मोहन बिष्ट, अम्बा आर्य, प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी, आशुतोष चंदोला, नरेश पांडेय, प्रगति जैन, वर्षा आर्य, जुगल मठपाल, राहुल चौहान, कंचन साह, बालम मेहरा, लवेंद्र कवीरा, योगेश रजवार, धीरज पढालनी, मुकेश पलड़िया, पंकज, आयुष कुमार, कबीर साह, भगवती सुयाल, सुधा आर्या, मीना बिष्ट, नीमा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन भाकुनी ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments