HomeUttarakhandAlmoraभाजपा की विदाई तय ! बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के लिए करेंगे याद :...

भाजपा की विदाई तय ! बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के लिए करेंगे याद : गरिमा

ADVERTISEMENTSAd
  • कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा को घेरा

रानीखेत। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दशौनी ने कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और खोखले वादों के लिए भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली मौजूदा सरकार को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वासियों ने जिन अपेक्षाओं के साथ भाजपा को सिर आंखों पर बिठाया था वह आकांक्षाएं धराशाई हो गई। राज्य के लोग शीघ्र उत्तराखंड से भाजपा की विदाई करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने जा रही है। यहां स्प्रिंग फील्ड में पत्रकारों से वार्ता करते हुए गरिमा मेहरा दशौनी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने पहली बार किसी को सरकार बनाने के लिए इतना बड़ा बहुमत दिया है, लेकिन राज्य वासियों की भावनाओं पर कुठाराघात हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने साढ़े चार साल के भीतर तीन मुख्यमंत्री देकर कीर्तिमान स्थापित किया है। पहले मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के जीने के अधिकार की पैरवी की और दूसरे मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के जींस पहनने पर टिप्पणी की। अब तीसरे मुख्यमंत्री नई नई समितियां बनाकर मामलों को लटका रहे हैं और और राज्य वासियों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा सरकार का 5 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इस अवधि में जनता के हित में एक भी ठोस कार्य नहीं हुआ। अब घोषणाओं के माध्यम से मौजूदा मुख्यमंत्री युवाओं को झुनझुना थमा रहे हैं।

गरिमा मेहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पास जुमलेबाजी के अलावा कोई उपलब्धि नहीं है। भाजपा की केंद्र और राज्यों की सरकारें लोगों को बरगला रहीं हैं। बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकारों ने महेश नेगी और यूपी के विधायक सुरेश राठौर को जिस तरह से बचाने का प्रयास किया वह भाजपा की करनी और कथनी के फर्क को समझने के लिए काफी है। चुनाव से पहले जो लोग भांग की खेती के नाम पर कांग्रेसी सरकार को कोसते हुए देवभूमि में शराब के प्रचलन को धीरे-धीरे काम करने के आश्वासन दिया करते थे। सत्ता में आने के बाद उन्होंने पहले के मुकाबले 120 अधिक दुकान खोल दी। पहली बार लोगों को मोबाइल दुकानों के माध्यम से शराब उपलब्ध कराई गई। खनन और भू माफियाओं के हित पूरे किए गए। भाजपा के नेता किसानों की आमदनी दोगुना करने के वायदे किया करते थे, लेकिन भाजपा की इस सरकार के समय में 2 दर्जन से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने समय-समय पर जिस तरह की बेतुकी बातें कहीं उससे देश और दुनिया में उत्तराखंड की किरकिरी हुई। कोरोना के समय में बेहतरीन कार्य करने वाले उत्तराखंड पुलिस के कर्मचारियों की सुविधाएं बढ़ाने के बजाय उन्हें हतोत्साहित किया गया और उनके परिजनों को आवाज उठानी पड़ी। तीर्थ पुरोहित आंदोलित हैं। बेरोजगारों और कर्मचारियों में गुस्सा है। आसमान छूती महंगाई से महिलाएं परेशान हैं। कोरोना टेस्ट घोटाले को लोग अभी भूले नहीं हैं। लोग भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 20 22 में सत्ता से भाजपा की विदाई हो जाएगी और कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। इस अवसर पर विधायक करन माहरा, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी अगस्त लाल, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कार्यकारी नगर अध्यक्ष पंकज जोशी, कुलदीप कुमार, सोनू सिद्दीकी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments