HomeAccidentश्रीनगर ब्रेकिंग :कश्मीर में भाजपा की नाव डूबी, पत्रकार और कार्यकर्ता थे...

श्रीनगर ब्रेकिंग :कश्मीर में भाजपा की नाव डूबी, पत्रकार और कार्यकर्ता थे सवार, सभी सुरक्षित

श्रीनगर। डल झील में रविवार को भाजपा की रैली के दौरान बड़ा हादसा टल गया। यहां रैली के दौरान कार्यकर्ताओं और पत्रकारों से भरी एक नाव अचानक झील में पलट गई। नाव पर सवार सभी लोगों को बचा लिया गया है। जम्मू-कश्मीर में डीडीसी इलेक्शन चल रहे हैं। आज यहां 6वें फेज की वोटिंग थी। इसी को देखते हुए रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी अरुण चुग, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, अशोक कौल समेत कई बड़े पदाधिकारियों ने डल झील में नेहरू पार्क प्वाइंट से चार चिनारी तक शिकारा रैली निकाली। रैली के दौरान सभी पदाधिकारियों ने नाव पर सवार होकर पूरे झील का भ्रमण किया और किनारे रहने वाले लोगों से बातचीत की।
पार्टी की तरफ से पत्रकारों और कार्यकर्ताओं के लिए अलग नाव की व्यवस्था की गई थी। इसमें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार और फोटोग्राफर के साथ कई कार्यकर्ता भी सवार थे। अचानक ये नाव झील में पलट गई। दूसरे नाव में सवार भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता और नाव चालकों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments