HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: गांव—गांव, मोहल्ला—मोहल्ला, घर—घर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

अल्मोड़ा: गांव—गांव, मोहल्ला—मोहल्ला, घर—घर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍🏻 मतदान दिवस करीब देख प्रचार किया तेज
✍🏻 कल गरुड़ पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां प्रत्याशियों, समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा की अलग—अलग टोलियां शहर के मोहल्लों तथा गांव—गांव, घर—घर पहुंच रही हैं। उनके द्वारा मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाकर अपील की जा रही है कि मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं।

आज भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक, विधानसभा संयोजक कैलाश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के दल ने भैसियाछाना ब्लाक अंतर्गत प्रचार किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का दल सुपई, चिलई, अलई, तिलाड़ी, नैनाखोला आदि गांवों में भाजपा के पक्ष में नारे लगाते हुए घर—घर पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करके नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। कैलाश शर्मा के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल रावत, महामंत्री शंकर कुलया, दिवान सिंह मेहता, चन्दन मटेला, राधा नेगी, माया नेगी, मुन्नी देवी, जगत भट्ट आदि कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

इनके अलावा विधानसभा अल्मोड़ा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां दिनभर घूमते रही और उन्होंने पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए वोट मांगे। भाजपा के नगर महामंत्री मनोज जोशी व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में डुबकिया, कुंवरपुर, भियारखोला, ओड़खोला, बाड़ीबगीचा में प्रचार किया। इस टोली में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे, पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट, नगर अध्यक्ष भावना तिवारी, ममता साह, नेहा उप्रेती, ललिता पंचपाल, गीता जोशी, बसुधा पंत, भावना रावत, सुषमा टम्टा, माला देवी, ममता टम्टा, जानकी, पार्वती, सूरज, अजय थापा शामिल रहे। इनके अलावा चन्दन रावत व जिला उपाध्यक्ष मीना भैसोड़ा के नेतृत्व में दुगालखोला में गंगा पांडे, अजय वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा के नेतृत्व में प्रचार टोली विभिन्न जगहों गई। इसमें मोहित बिष्ट, नमन गुरुरानी, राहुल बिष्ट, त्रिलोक रौतेला, खजान पांडे, पारस कांडपाल, मनमोहन सिंह, दीक्षित सिराड़ी, रोशन बिष्ट, रवि कुमार, आशीष कुमार आदि कई कार्यकर्ता शामिल थे।
कल गरुड़ पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

गरुड़। अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा के प्रचार के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 13 अप्रैल को गरुड़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री धामी दिन में 12 बजे रामलीला मैदान गरुड़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपाई गांव-गांव जाकर मुख्यमंत्री के आने की सूचना ग्रामीणों को दे रहे हैं, ताकि अधिक भीड़ जुट सके। कार्यकर्ताओं को भी भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के जिला महामंत्री घनश्याम जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को मेलाडुंगरी हेलीपैड से भाजयुमो कार्यकर्ता बाईक रैली के साथ रामलीला मैदान तक लाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 13 अप्रैल को 11 बजे हेलीपैड के पास पहुंचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments