HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सेवा सप्ताह के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवालबाग मंडल...

अल्मोड़ा : सेवा सप्ताह के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवालबाग मंडल में पौधारोपण, प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। अतएव इस उपलक्ष्य में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक जनपद के सभी मंडलों में कार्यक्रम किए जाने हैं। इसी के आज सोमवार को हवालबाग मंडल में भाजपा मंडल एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा बागेश्वर के अध्यक्ष ललित लटवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, विनीत बिष्ट, हवालबाग मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, महामंत्री ललित तड़ागी, ग्राम प्रधान हवालबाग अमित शाह, जिला पंचायत सदस्य नंदन आर्य, हेम कनवाल, चमन मेहता, आनंद डंगवाल, नवीन कुमार, महेंद्र सिंह, विजय मेहता, विनय तड़ागी, हरीश कनवाल, हेम भंडारी, विनोद कनवाल, देव सिंह भोजक, दीपक नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments