HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के पिता के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं...

अल्मोड़ा: प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के पिता के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया शोक व्यक्त

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के पिता श्याम दत्त जोशी के निधन पर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की है कि शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के पिता श्याम दत्त जोशी का 90 वर्ष की आयु में लम्बी बीमारी के चलते गत 3 जनवरी को निधन हो गया था। वह पिथौरागढ़ के अस्पताल में भर्ती थे।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक प्रमोद नैनवाल, विधायक महेश जीना, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा के विभाग प्रमुख अनिल शाही, जिलाध्यक्ष रानीखेत लीला बिष्ट, दर्जा मंत्री कैलाश पंत, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, चन्दन सिंह मेहरा, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, राजीव गुरुरानी, सुभाष पाण्डे, लता बोरा, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री संजय डालाकोटी, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, विनीत बिष्ट, नगराध्यक्ष अमित साह मोनू, मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, किरन पंत, लीला बोरा, राजन चन्द्र जोशी, कृष्ण बहादुर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल आदि समेत कई कार्यकर्ता शामिल हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments