HomeUttarakhandAlmoraखुशी का इजहारः अल्मोड़ा व बागेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर...

खुशी का इजहारः अल्मोड़ा व बागेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी

ADVERTISEMENTS

  • नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा से कार्यकर्ता उत्साहित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
भाजपा की उत्तराखंड प्रदेश की नई कार्यकारणी की घोषणा से अल्मोड़ा व बागेश्वर में पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रदेश कार्यकारिणी में अल्मोड़ा व बागेश्वर को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया।

Almora: यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के नेतृत्व में स्थानीय चैघानपाटा में एकत्रित होकर भाजपा की प्रदेश टीम में जनपद अल्मोड़ा से पूर्व विधायक प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा को तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल शाही को प्रदेश विभाग प्रभारी और शशांक रावत को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। साथ ही उम्मीद जताई कि प्रदेश नेतृत्व ने जनपद अल्मोड़ा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, जिससे अल्मोड़ा के साथ ही पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी। मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में पार्टी जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, जिला मंत्री त्रिलोक रावत, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरन पंत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, माया जोशी, निर्मला जोशी तुषार कांत शाह, नगर महामंत्री मनोज जोशी व संजय रिखू साह, युवा मोर्चा महामंत्री सौरभ वर्मा, सभासद अमित शाह, सभासद दीपक वर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा खान, हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष महेश बिष्ट, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अर्जुन बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Bageshwar: भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी में बागेश्वर से पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शशांक रावत को भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया गया। इस दौरान मिष्ठान वितरित किया गया। भाजयुमो के गौरव दास के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।

दास ने कहा कि भौर्याल के प्रदेश उपाध्यक्ष व रावत के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संगठन मजबूत होगा। युवाओं में जोश है और आगामी संसदीय चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा। इस दौरान बलवंत भौर्याल को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भी खुशी व्यक्त की गई। इस मौके पर प्रकाश लाल साह, सुबोध साह,रवि करायत, रघुवीर दफौटी, राजेन्द्र परिहार, मनोज ओली, हेमू साह, जुगल कांडपाल, मनीष परिहार, महेश परिहार, आदर्श कठायत, संदीप कुमार, मनोज बचखेती, मोहन, चंदन प्रसाद, राकेश नेगी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments