HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : भाजपाइयों ने मनाई उपाध्याय जयंती

लालकुआं न्यूज : भाजपाइयों ने मनाई उपाध्याय जयंती

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा आज पार्टी के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती लालकुआं के 19 बूथों पर पर मनाई गई।
जिसमें लालकुआं जवाहर नगर वार्ड नंबर 3 के बाल्मीकि मंदिर में तीन बूथों पर जनता फिलिंग स्टेशन में तीन बूथों खड्डी मोहल्ला, सुभाष नगर, हाथी खाना, काली मंदिर, बंगाली कॉलोनी, राजीव नगर में 4 बूथों पर कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित हुआ। काली मंदिर के समीप आज एक कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में नवीन दुम्का विधायक लालकुआं विधानसभा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला। उनके एकात्म मानववाद अंत्योदय प्रणेता महान विचार राष्ट्रवादी के रूप में पंडित दीनदयाल को माना जाता है। उन्हीं की अंत्योदय सोच पर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेकों कार्य किए कोविड महामारी में गरीबों के लिए उनके खातों में 2000 रुपये समय-समय पर राशन व्यवस्था करना चिकित्सा की अच्छी व्यवस्था करना पंडित जी के पद चिन्हों पर चलकर आज की जा रही है। आज विधायक नवीन दुम्का ने राजीव नगर बंगाली कॉलोनी में सामुदायिक भवन के छत के लेंटर का श्रीगणेश किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर गरीबों को आर्थिक सहायता के रूप में चेक वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, हेमंत नरूला, अरुण प्रकाश चौधरी, सर्वदमन सिंह, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, आशीष भाटिया महामंत्री राजकुमार सेतिया, मुकेश सिंह, प्रेमनाथ पंडित, समुदायिक भवन के अध्यक्ष उमेश तिवारी, उपाध्यक्ष हरीश नैनवाल, सचिव शशि रावत, युवा मोर्चा के बॉबी सम्मल, मंडल कोषाध्यक्ष सुशील चतुर्वेदी, बृजेश त्यागी, ठाकुर अनिल सिंह, जमील अहमद, इस्तकार अंसारी, जे पी सिंह, रोहित, मनोज मौर्य आदि शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राजकुमार सेतिया ने किया

https://creativenewsexpress.com/government-help-and-responsibilities-should-be-given-to-the-young-man-killed-in-the-grip-of-current-sahu/
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments