सभी प्रमुख पदों पर कब्जा
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले में जिला पंचायत के साथ-साथ तीनों विकासखंडों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ एवं कनिष्ठ प्रमुख के सभी पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी हुए।
बागेश्वर विकासखंड
बागेश्वर ब्लॉक प्रमुख पद पर दीपा देवी ने 35 मतों के साथ जीत हासिल की, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी उमा देवी को केवल 5 मत मिले। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख पद पर मनीष कुमार ने 33 मत पाकर विजय दर्ज की, उनके प्रतिद्वंदी दीपा रौतेला को 7 मत मिले। कनिष्ठ प्रमुख पद पर दीपा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
गरुड़ विकासखंड
गरुड़ ब्लॉक प्रमुख पद पर किशन सिंह बोरा ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की, जबकि देवेंद्र सिंह परिहार को 7 मत मिले। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर नंदन सिंह ने 32 मतों से बाजी मारी, उनके प्रतिद्वंदी भगवान सिंह को 8 मत मिले। कनिष्ठ प्रमुख पद पर भगवती खुल्बे ने 32 मत पाकर विजय हासिल की, जबकि ज्योति को 8 मत मिले।
कपकोट विकासखंड
कपकोट ब्लॉक प्रमुख पद पर भावना शाही ने 29 मत पाकर जीत दर्ज की, उनकी प्रतिद्वंदी वंदना ऐंठानी को 11 मत मिले। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर निर्मला फर्त्याल ने 19 मत पाकर विजय हासिल की, जबकि पूजा को 11 मत मिले। कनिष्ठ प्रमुख पद पर विक्रम सिंह खाती ने 27 मतों से जीत दर्ज की, उनकी प्रतिद्वंदी अनीता देवी को 13 मत मिले।
विजय का जश्न
विजयी उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाल कर जीत का जश्न मनाया और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

