HomeCNE SpecialBJP को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष या जेपी नड्‌डा का बढ़ेगा कार्यकाल...

BJP को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष या जेपी नड्‌डा का बढ़ेगा कार्यकाल !

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क। इन दिनों भाजपा (BJP) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर राजनैतिक गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि होली से पहले बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) मिल जायेगा। जेपी नड्डा (J.P- Nadda) का यदि कार्यकाल नहीं बढ़ता तो अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर जल्द साफ भी हो जायेगी। हालांकि विश्वस्त सूत्रों के अनुसार इस बार भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्षिण भारत से बनेगा।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सूत्र व कुछ मीडियो रिपोर्टस के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत मार्च के पहले हफ्ते तक शुरू हो जाएगी। होली (14 मार्च) से पहले पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। अबकी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए दक्षिण भारत से किसी नेता के नाम पर सहमति बन सकती है। जिसका कारण यही है कि शीर्ष नेतृत्व दक्षिण भारत पर फोकस करने के मूड में है।

पहले प्रदेश अध्यक्ष होंगे चयनित

उल्लेखनीय है कि फरवरी के आखिरी तक 18 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी होते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होगा। भाजपा संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी कराया जा सकता है जब देश के कम से कम आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव हो जाएं। पार्टी के भीतरखाने एक चर्चा बहुत गर्म है कि मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा (J. P. Nadda) को एक और कार्यकाल देने की जगह पार्टी नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनेगी। यह भी सही है कि भाजपा संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कोई व्यक्ति लगातार दो टर्म के लिए चुना जा सकता है। अतएव कहा जा सकता है कि नड्‌डा तकनीकी रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की योग्यता भले ही रखते हों, लेकिन पार्टी का लाभ उनको दोबारा अध्यक्ष बनाने की बजाए किसी अन्य को अध्यक्ष पद सौंपने से ही होगा।

जानिए दक्षिण भारत से अध्यक्ष की संभावना क्यों !

सबसे अधिक चर्चा यही है कि अबकी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए दक्षिण भारत से किसी नेता के नाम पर सहमति बनाने का विचार है। क्योंकि, भाजपा का फोकस अब दक्षिणी राज्यों पर है। एक प्रमुख कारण यह भी है कि 20 साल से वहां से कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना है। 2002-2004 के बीच वेंकैया नायडू (आंध्र) आखिरी थे। इस पर आरएसएस व आनुषंगिक संगठनों से भी चर्चा हो चुकी है।

मंडल से लेकर जिला स्तर तक होंगे चुनाव

अलबत्ता ये तय है कि जो भी नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा अगला लोकसभा चुनाव 2029 (lok Sabha Election 2029) उसी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल होता है, ऐसे में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल जनवरी 2028 तक होगा। ठीक 14 महीने बाद लोकसभा चुनाव होंगे। जिसके चलते उनका कार्यकाल लोकसभा चुनाव तक बढ़ाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराने से पहले भाजपा में सभी प्रदेशों में संगठनात्मक चुनाव होते हैं। यह चुनाव मंडल से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक होता है। प्रदेश स्तर पर चुनाव की प्रक्रिया जारी है।

कौन बनेगा भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
जेपी नड्‌डा

पहले ही बढ़ चुका है जेपी नड्‌डा का कार्यकाल

जेपी नड्‌डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हुआ था। पिछले साल लोकसभा चुनाव के लिए जून तक उनके कार्यकाल को 6 महीने का विस्तार दिया गया था। नड्‌डा अभी केंद्रीय मंत्री भी हैं। यह भी बताना चाहेंगे कि भाजपा में अभी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होता आया है। यानी सिर्फ एक ही व्यक्ति नामांकन करता है और बिना वोटिंग अध्यक्ष चुन लिया जाता है। इस बार भी यही परंपरा रहने की उम्मीद है। हालांकि, 2013 में जब नितिन गडकरी को दोबारा अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब यशवंत सिन्हा ने नामांकन पर्चा लिया था। इससे बवाल मच गया था, लेकिन जब गडकरी ने अनिच्छा दिखाई, तब सिन्हा ने पर्चा वापस लिया था और राजनाथ सिंह को अध्यक्ष चुना गया था।

यहां देखिए, भाजपा के अब तक के राष्ट्रीय अध्यक्ष –

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों की सूची
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों की सूची

कौन बनेगा भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, इनके नामों पर चर्चा

माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन में आरएसएस प्रमुख भूमिका निभायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए फिलहाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूपेंद्र यादव आदि के नामों पर चर्चा हो रही है। हालांकि कौन बनेगा यह तो पार्टी हाईकमान पर ही निर्भर होगा। फैसले के लिए होली तक रुकना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments