HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा मनाएगी भाजपा, तैयारी तेज

बागेश्वर: 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा मनाएगी भाजपा, तैयारी तेज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। 16 सितंबर यानी कल मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का जन्मदिन है, जबकि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसी उपलक्ष्य पर सेवा पखवाड़ा प्रारंभ होगा।

रविवार को भाजपा कार्यालय मंडलसेरा में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष फर्स्वाण ने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत 19 सितंबर तक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। 24 सितंबर तक स्वच्छता अभियान चलेगा। स्कूल, अस्तपाल आदि स्थानों पर निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। दो अक्टूबर तक पौधारोपण कार्यक्रम होगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्य लोगों तक पहुंचाए जाएंगे और सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। इस मौके पर राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिपंअ बसंती देव, जिला मंत्री डा. राजेंद्र परिहार, गौरव दास, डा. राजेंद्र परिहार, मथुरा प्रसाद, संजय साह, प्रकाश साह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments