HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान दुर्भाग्यपूर्ण - पूरन रौतैला

अल्मोड़ा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान दुर्भाग्यपूर्ण – पूरन रौतैला

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। कांंग्रेस के अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के उस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया, जिसमें उन्होंने कहा है कि कोरोना जिसको होना होता है हो जाता है, कोरोना किसी के फैलाने से नहीं फैलता।
यहां जारी बयान में कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐसा बयान एकदम बेतुका और बचकाना प्रतीत होता है। श्री रौतैला ने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को इस तरह की बयानबाजी से परहेज करना चाहिए तथा लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करना चाहिए। श्री रौतैला ने कहा कि भाजपा के एक मंत्री घूम-घूम कर अनेक स्थानों में भाजपा की बैठकें ले रहे थे और उसके बाद खुद पाजीटिव आ गये, जो कि गंभीर स्थिति है। जहां एक ओर भाजपा सरकार लगातार लोगों से सोशियल डिस्टेन्सिंग बनाने, मास्क पहनने की अपील कर रही है, वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हास्यास्पद बयान दे रहे हैं। श्री रौतैला ने सभी लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए लगातार सोशियल डिस्टेन्सिंग का पालन करें और लगातार मास्क का प्रयोग करें। ऐसे बचकाना बयानों के झांसे में न आएं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments