HomeUttarakhandAlmoraबागेश्वर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट, जोरदार स्वागत

बागेश्वर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट, जोरदार स्वागत

  • बोले, लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसें कार्यकर्ता
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस कार्यक्रमों में हुए शामिल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अध्यक्ष बनने के बाद बागेश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां पहुंचने के बाद भट्ट ने सबसे पहले गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर यह शिविर आयोजित किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठक की।

शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बारिश के फुहारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष भट्ट, सांसद अजय टम्टा यहां पहुंचे। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांधी चैक पर माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद दोनों ही नेता जिला अस्प्ताल पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिसका दोनों ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। भट्ट ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को त्याग प्रेरणा, देशभक्ति के रूप में मनाया जा रहा है। मोदी ने पूरे विश्व में देश का जो मान बढ़ाया है वह किसी से छुपा नहीं है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय मंडलसेरा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने को कहा। उन्होंने कहा बागेश्वर से उन्हें विधानसभा से भी अच्छे मत लोकसभा में मिलेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, कपकोट,विधायक सुरेश गड़िया, जिला महामंत्री डॉ. राजेंद्र परिहार, सुरेश कांडपाल,भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, राम सिंह कोरंगा, विक्रम शाही, इंद्र सिंह फर्स्वाण, दयाल कांडपाल, रवि करायत, पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया, धन सिंह बाफिला, दीपा आर्या, चंद्र सिंह चैहान, नीमा दफौटी आदि मौजूद रहे।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है प्रदेश सरकार

बागेश्वर। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश सरकार सख्त है। पेपर लीक मामले में सरकार ने अब तक 44 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। मामले में जिनते बड़े से बड़े कदम उठाने पड़ेंगे उठाएंगे। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच भी की जाएगी। युवाओं में अब सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। उस विश्वास पर हमारी सरकार खरा उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए प्रधानमंत्री जन्मोत्सव के दौरान न्याय पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर पर दो अक्टूबर तक कार्यक्रम चलाने और इसमें लोगों की सहभागिता करने को कहा।
गरुड़ में भी किया स्वागत
गरुड़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का गरुड़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा बैजनाथ धाम में पूजा की। उसके बाद पौधरोपण किया। मंदिर के आस पास सफाई अभियान चलाया। इस मौके सासद अजय टम्टा, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, सुनील दोसाद, घनश्याम जोशी, देवेंद्र गोस्वामी, पूरन रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
20 ने किया रक्तदान

बागेश्वर। जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर 20 लोगो ने रक्तदान किया। जबकि 100 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण किया। इस दौरान सीएमओ डॉ सुनीता टम्टा, डॉ सावित्री तिवारी, रेडक्रॉस के चेयरमैन संजय साह, सचिव आलोक पांडेय, जगदीश उपाध्याय, उमेश जोशी, दीपक पाठक, अनिल पंत, संजय थायत, मनोज ओली, दीपक गस्याल, आदर्श कठायत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments