HomeUttarakhandUdham Singh NagarBJP ने हाजी इदरीश कुरैशी को दिखाया बाहर का रास्ता, गोकशी मामले...

BJP ने हाजी इदरीश कुरैशी को दिखाया बाहर का रास्ता, गोकशी मामले में सुर्खियों में आए

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

किच्छा| किच्छा विधानसभा क्षेत्र में स्लाटर हाउस चलाने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री हाजी इदरीश कुरैशी को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन पर गोकशी के मामले में संलिप्तता का आरोप है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तक से निष्कासित कर दिया है।

आपको बताते चलें कि, हाजी इदरीश कुरैशी पूर्व में भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। विवादित बयान देने के साथ ही उनके दबंगई की कई वीडियो भी वायरल हुए है। निजी सुरक्षा गार्डों के साथ उनकी दबंगई का फोटो भी खासा सुर्खियों में रहा।

हाजी इदरीश पर पूर्व में भी आरोप लगते रहे हैं। तमाम लोग कई बार उनके खिलाफ पुलभट्टा और किच्छा थाने में प्रदर्शन भी कर चुके हैं। उन पर कई मामले भी दर्ज हैं। हाजी इदरीश किच्छा में स्लॉटर हाउस चलाते हैं।

अब पार्टी ने उनको लेकर कड़ा कदम उठाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने उन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पद के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है। यानी अब उनका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है।

आपको बताते चलें कि जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी गाय को माता मानकर गौशाला बनवाने का काम कर रही है और गायों के संरक्षण की दिशा में कोशिश की जा रही है, वहीं दूसरी ओर हाजी इदरीश पर आरोप है कि उन्होंने गोकशी में अपने भाई हाजी इस्लाम कुरैशी की मदद की और जानकारी होने के बाद भी गोकशी होने दी।

इस निष्कासन की जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मुकेश कोहली, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना को भी दे दी गई है। जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना का कहना है कि आपराधिक छवि वाले किसी व्यक्ति की पार्टी में कोई जगह नहीं है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा गाय को अपनी माता मानती है, ऐसे में गोकशी में उनकी संलिप्तता के चलते यह फैसला लिया गया है।

मौसम की बेरुखी: कल अल्मोड़ा​ जिले में बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र व विद्यालय

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments