HomeUttarakhandAlmoraAlmora : हमारे शीर्ष नेताओं का गलत मूल्यांकन न करे भाजपा, सती...

Almora : हमारे शीर्ष नेताओं का गलत मूल्यांकन न करे भाजपा, सती ने दी नसीहत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

कांग्रेस संगठन की एकजुटता के आगे प्रधानमंत्री की सभा भी बेअसर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने अल्मोड़ा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी की जीत का श्रेय कांग्रेस संगठन की एकजुटता को जाता है।

सती ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि कहा कि कुछ भाजपा नेता जीतने के बाद शीर्ष नेताओं का गलत मूल्यांकन कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की एकजुटता से ही पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी की अल्मोड़ा में हुई जनसभा का भी कोई असर नहीं हो पाया।

सती ने कहा कि ये दुर्भाग्य पूर्ण है कि इस चुनाव में अनेक शीर्ष नेताओं की पराजय हुई, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उनकी प्रतिष्ठा कम हुई है। हार से किसी भी व्यक्ति का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता। सती ने कहा कि कुछ भाजपा के नेता जीतने के बाद शीर्ष नेताओं का मूल्यांकन गलत कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने पर ही पार्टी आने वाले चुनावों में भी सफलता प्राप्त कर सकती है। प्रदेश में इस हार को चुनौती मानते हुए शीर्ष नेताओं को शीघ्र ही आवश्यक बैठक बुलाकर नई रणनीति तय करनी चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments