लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी मंडल बिन्दुखत्ता में आज उमेद आर्य को अनुसूचित मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष व हेमंत आर्य को मंडल बिन्दुखत्ता का अध्यक्ष बनने पर मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के आवास पर विधायक नवीन दुम्का ने स्वागत किया। दोनों नेताओं ने विधायक नवीन दुम्का, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी व अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश आर्य का धन्यवाद दिया व तथा अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाइयां स्वीकार कीं।


