HomeUttarakhandUdham Singh Nagarपंतनगर ब्रेकिंग: ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को लेकर भाजपा एससी प्रकोष्ठ ने फूंका...

पंतनगर ब्रेकिंग: ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को लेकर भाजपा एससी प्रकोष्ठ ने फूंका कांग्रेस का पुतला

पन्तनगर। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं को विकास विरोधी बताते हुए कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया।
यहां पंतनगर अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार बाल्मीकि के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मस्जिद चैराहे पर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए काग्रेंस का पुतला दहन किया। इस दौरान महेंद्र कुमार बाल्मिकी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से क्षेत्र में पन्तनगर में ग्रानफील्ड एयरपोर्ट बनने जा रहा है जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार ही नही पर्यटन व प्रदेश सरकार सरकार की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही विकास विरोधी रही है कांग्रेस के नेताओं का एयरपोर्ट योजना का विरोध करना यह साबित करता है कि इनकी सोच हमेशा से विकास विरोधी रही है।


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए पन्तनगर एयरपोर्ट का निमार्ण बहुत महत्वपूर्ण है राज्य के विकास में इसकी अहम भूमिका तो है ही,सामरिक दृष्टि से भी यह बेहद महत्वूपर्ण है तथा रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस विरोध को किसी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को विकास विरोधी बताया।
पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पिंकी डिमरी , उपाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ,राजेश कुमार,संदीप वर्मा, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विक्की पाठक, धर्मेंद्र यादव,विवेक भारती,मोहन सिंह दानू,जितेंद्र कोहली, राहुल बाल्मीकि ,कंचन पाठक, अनिल यादव,ललिता रावत , मन्ना देवी कुसुम बिष्ट , किरण देवी ,ओमवती , हेमा पांडे ,लीला ,लक्ष्मी प्रसाद डिमरी अभिमन्यु चैबे, मोनू गुप्ता, संदीप , जानकी देवराडी सहित कई कार्यकर्ता मोजूद रहे।।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments