AlmoraPoliticsUttarakhand
सोमेश्वर न्यूज : विफलताओं के लिए याद किया जायेगा भाजपा शासनकाल : प्रदीप टम्टा
सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा पूर्व ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ आज रविवार को सोमेश्वर विधानसभा के टाना क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने जन समस्याओं का जायजा लिया।
भ्रमण के बाद कांग्रेस जनों की बैठक में सांसद प्रदीप टम्टा कहा कि भाजपा सरकार विफलताओं से भरी पड़ी है। भाजपा शासनकाल में आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि जनता 2022 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है। प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोज़गारी, महंगाई से आम जनता त्रस्त है। भमण व बैठक में हरीश जोशी, नर सिंह, देवेंद्र बिष्ट, राजू भट्ट, हीरा देवी, पान सिंह, हिमांशू आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद थे।