HomeUttar Pradeshभाजपा ने उप्र चुनाव के लिए जारी की 91 उम्मीदवारों की सातवीं...

भाजपा ने उप्र चुनाव के लिए जारी की 91 उम्मीदवारों की सातवीं सूची

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सातवीं सूची जारी करते हुए 91 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों पर मुहर लगाई है।

इस सूची में राज्य सरकार के मंत्रियों सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम, उपेंद्र तिवारी को फेफना, नंदकुमार गुप्ता नंदी को इलाहाबाद दक्षिण और सूर्य प्रताप शाही को पत्थरदेवा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी को पार्टी ने देवरिया से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्री सुरेश पासी को जगदीशपुर, रमापति शास्त्री को मनकापुर, जय प्रताप सिंह को बंसी और सतीश द्विवेदी को इटवा से उम्मीदवार बनाया गया है।

उत्तराखंड में आज 7 मरीजों की मौत, 2813 नए केस – जानें अपने जिले का हाल

पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय जलालपुर सीट से टिकट दिया गया है। इसी प्रकार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राकेश सचान को भोगनीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा उम्मीदवारों की इस सूची में नौ महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।

भाजपा ने 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 293 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा अपना दल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। देखें लिस्ट

लालकुआं ब्रेकिंग : कांग्रेस से बागी होकर संध्या डालाकोटी ने निर्दलीय भरा नामांकन पत्र

उत्तराखंड ब्रेकिंग : आप की छठी सूची जारी, नैनीताल विधानसभा सीट पर बदला प्रत्याशी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments