HomeUttarakhandDehradunब्रेकिंग न्यूज़ : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, सीएम ने...

ब्रेकिंग न्यूज़ : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, सीएम ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को उत्तराखंड पहुंच गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। नड्डा आज सैन्यधाम उत्तराखण्ड के चमोली जिले से शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद नड्डा चमोली जिले के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर में वह चमोली के सवाड में शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होने के साथ ही सभा को संबोधित करेंगे। फिर वह अल्मोड़ा के लिए रवाना जाएंगे, जहां वह पार्टी की जिला स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक लेंगे।

रात्रि विश्राम के लिए वह रुद्रपुर पहुंचेंगे और वहां भी जिला स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। अगले दिन 16 नवंबर को भाजपा अध्यक्ष रुद्रपुर में बंगाली समुदाय के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों और टोली बैठकों में भाग लेने का कार्यक्रम भी है। बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब तक के कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विमर्श किया जाएगा।

इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, बंशीधर भगत, डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष/विधायक मदन कौशिक, विधायक गणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

Uttarakhand : DIG ने किए 9 निरीक्षकों के किए तबादले, 3 अन्य की हुई पदोन्नति…देखिये लिस्ट

यूएस नगर ब्रेकिंग : एसएसपी ने किए 18 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments