HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू ब्रेकिंग : मोटाहल्दू के भाजपा नेता सहित 2 अन्य आए कोरोना...

मोटाहल्दू ब्रेकिंग : मोटाहल्दू के भाजपा नेता सहित 2 अन्य आए कोरोना पोजिटिव

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मोटाहल्दू/लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के संपर्क में आए लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के तीन और कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में इन तीन नेताओं के पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। जिससे मोटाहल्दू सहित लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग व खुफिया तंत्र इन लोगों के संपर्क में आए हुए लोगों की हिस्ट्री खंगाल रही है।
विदित होकि 18 जुलाई को लालकुआं में व्यापारी के संपर्क में व भाजपा जिला अध्यक्ष के सम्पर्क में आए कुल 32 लोगों की जांच रिपोर्ट में से 3 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें से एक मोटाहल्दू के बकुलिया गांव से व 2 अन्य लालकुआं से है। स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्रवासियों ने मात्र 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ली राहत की सांस वही अभी लगभग 96 लोगों की जांच रिपोर्ट आना अभी शेष है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश चंद्र पांडे के बताया कि सैंपल ले जाने के बाद से यह सभी लोग क्वारेंटाइन कर दिए थे और अब इन्हें एसटीएच भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं अब इनके संपर्क में आए हुए लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जल्द ही संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments