HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: भाजपा​ जिलाध्यक्ष ​ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, खरेही मंडल की...

Bageshwar News: भाजपा​ जिलाध्यक्ष ​ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, खरेही मंडल की बैठक में चुनावी तैयारी पर मंत्रणा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा की तैयारियां शुरु कर दी हैं। खरेही मंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। केंद्र और राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि करायत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहचाने के लिए कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को समझाए। उन्होंने कहा कि विधायक चन्दन दास द्वारा खरेही क्षेत्र में कई सड़को की स्वीकृति प्रदान की है। उनके द्वारा खरेही में महाविद्यालय खोलने के लिए सरकार से निरंतर संवाद कायम किया हुआ है। इस दौरान विधायक चन्दन राम दास ने कहा कि उनके द्वारा खरेही पम्पिंग योजना, कई मोटर मार्गो की स्वीकृति, बंद पड़ी अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्टी खुलवाने सहित कार्य किये है। क्षेत्र के विद्यालयों के भें निर्माण हेतु धनराधि दी हैं, जबकि प्रत्येक ग्राम पंचायत में विधायक निधि से विकास योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की है।

इसके अलावा वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। पदाधिकारियों ने कहा कि अगले साल प्रदशे में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। इस मौके पर भूपाल रौतेला, सविता नगरकोटी, मनोज ओली, जंगदीश आर्या, हरीश सिंह, भैरव दत्त, आदि थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments