HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी से गुस्साई भाजपा, सोनिया का पुतला फूंका

अल्मोड़ाः राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी से गुस्साई भाजपा, सोनिया का पुतला फूंका

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कांग्रेस नेता अधीर रंजन द्वारा राष्ट्रपति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले को लेकर अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा प्रतिकार किया और विरोध स्वरूप उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने इस टिप्पणी को राष्ट्रपति को अपमानित करने का कुत्सित प्रयास बताया और कहा कि इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जानी चाहिए।

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों व वंचित समाज के लोगों का शोषण किया है और अब देश में आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने से कांग्रेस पार्टी उन्हें अपमानित करने पर तुली है। भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कांग्रेस पार्टी से माफी मांगने की मांग की है। पुतला दहन में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता देवाशीष नेगी, महामंत्री मनोज जोशी, महिला मोर्चा जिला मंत्री रेखा, आर्य कृष्ण बहादुर सिंह, तुषार कान्त साह, मनीष जोशी, दिशांत पवार, हरीश रावत, कमल बिष्ट, राहुल आर्य, रोहित भोज, अशोक गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments