HomeUttarakhandAlmoraNew Delhi: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा से...

New Delhi: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा से मिले बिट्टू कर्नाटक, पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं, संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। अपने निजी कार्यक्रम के तहत दिल्ली पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व दर्जा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा से भी अलग—अलग शिष्टाचार मुलाकात की और संगठनात्म्क व पार्टी की मजबूती के विषय में चर्चा की।

श्री कर्नाटक ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी उत्तराखंड के नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश रावत से मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए भरोसा दिया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी कांग्रेसजन पूरी मजबूती से कांग्रेस की विजय के​ लिए हर संभव प्रयास करेंगे और एकजुट प्रयासों से सरकार बनाने में अहम् भूमिका का निर्वहन करेंगे। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा से उनके आवास पर जाकर मिले और श्री कर्नाटक ने उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही उन्हें कांग्रेस इलेक्शन कैंपेन कमेटी का उपाध्यक्ष बनने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।
कांग्रेस कार्यकर्ता जल्द लेंगे तालीम—बिट्टू

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पूर्व प्रदेश की सभी विधानसभाओं में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर लगाएगी। इके लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसजनों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ बोलने व जन चेतना जागृत करने के लिए तैयार किया जाएगा। श्री कर्नाटक ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में बेहद सुदृढ़ बनेगी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी चुनाव में अपना परचम लहराते हुए प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments