HomeUttarakhandAlmoraAlmora : धूमधाम से मनाई जायेगी महान स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी...

Almora : धूमधाम से मनाई जायेगी महान स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी की जयंती, कार्यक्रम तय

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

Ad Ad

देश को सर्व प्रथम जय हिंद का नारा देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की जयंती 24 फरवरी को राम सिंह धौनी ट्रस्ट द्वारा यहां सिकुड़ा बैंड तिराहे में धूमधाम से मनाई जायेगी। सुबह 8.30 बजे से कार्यक्रम होंगे।

ट्रस्ट की ओर से जारी विज्ञप्ति में सचिव भूपेंद्र नेगी ने बताया कि सर्वप्रथम बलढौटी स्थित कुष्ठ निवारण केंद्र में रोगियों को मिष्ठान तथा फल वितरण किया जायेगा। इसके बाद स्व. राम सिंह धौनी स्मृति पार्क में उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों तथा क्षेत्र की सभ्रांत जनता से अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

ज्ञात रहे कि देश की आजादी में राम सिंह धौनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। उन्होंने देश सेवा के चलते अंग्रेजी शासनकाल में तहसीलदार की नौकरी तक ठुकरा दी तथा सर्वप्रथम जै हिंद का नारा बुलंद किया। महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज के समक्ष 1943 में 25 साल बाद राम सिंह धौनी के ही नारे को आजाद हिंद फौज का मुख्य उद्घोष बना दिया। वे क्षेत्र के प्रथम बीए स्नातक थे, वह भी प्रथम श्रेणी में। उन्होंने साहित्य के द्वारा भी जन जागरण कर देश को स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभाई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments