HomeUttarakhandAlmoraवीरांगना वाहिनी की महामंत्री बिंदू भंडारी के ससुर जगदीश भंडारी का निधन,...

वीरांगना वाहिनी की महामंत्री बिंदू भंडारी के ससुर जगदीश भंडारी का निधन, हिजामं की शोक सभा, भावभीनी श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
हिंदू जागरण मंच की यहां हुई शोक सभा में महामंत्री वीरांगना वाहिनी की महामंत्री बिंदु भंडारी के ससुर जगदीश भंडारी (78 वर्ष) के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने गत 25 फरवरी को अंतिम सांस ली, 78 वर्ष की आयु में स्वर्गारोहण किया। जिलाध्यक्ष अभय साह ने भावभनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जगदीश भंडारी 1971 से 1974 तक नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा में सभासद भी रहे। उनका निधन नगर क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक सभा में प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, जिला अध्यक्ष अभय साह, उपाध्यक्ष विकास कन्नोजिया, अभय उप्रेती, जिलाध्यक्ष युवा वाहिनी अमन नज्जोन, जिलाध्यक्ष वीरांगना वाहिनी विद्या लटवाल, दीप सुंदर बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, अंकुर बिष्ट, नितिन साह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments