HomeBreaking NewsBryan Johnson : अरबपति ब्रायन जॉनसन, Will Never Die, जानिए कैसे !

Bryan Johnson : अरबपति ब्रायन जॉनसन, Will Never Die, जानिए कैसे !

ADVERTISEMENTS

✒️ हमेशा जिंदा रहने की जिद, रोज खाता 111 टेबलेट, बेच दी 700 करोड़ की कंपनी

Who Is Bryan Johnson? यह एक अकाट्य सत्य है कि जो भी इस संसार में जन्म लेता है। उसकी एक न एक दिन मृत्यु जरूर होती है। आपको और हमें भी एक न एक दिन इस जहान से अलविदा कह कर जाना ही पड़ेगा। इसके बावजूद कुछ सनकी लोग दुनियां में ऐसे भी हैं जो अमर होने की जिद पाले हैं। इनका कहना है कि यह कुछ ऐसा करेंगे कि इनकी कभी भी मौत नहीं होगी। ऐसे ही एक जिद्दी और सनकी व्यक्ति में शामिल हैं अमेरिका के एक अरबपति ब्रायन जॉनसन Billionaire Brian Johnson.

अरबपति ब्रायन जॉनसन America’s billionaire Bryan Johnson की वर्तमान आयु 46 साल है, लेकिन वह अपने शरीर को रिवर्स Age Reverse में ले जाने के प्रयास में हैं। अमर होने के लिए वह रोजाना 111 गोलियां खाते हैं, 25 की स्पीड से अधिक कभी कार नहीं चलाते, रात 8.30 बजे सोने चले जाते हैं। यही नहीं, बहुत से अन्य कार्य भी वह कर रहे हैं। आइये इस आलेख में हम इनके बारे में डिटेल में जानते हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

अमर होने के ब्रायन जॉनसन Bryan Johnson रोज खाते हैं 111 गोलियां

इन दिनों Bryan Johnson सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बुढ़ापे को परास्त कर हमेशा जवान बने रहने की इनकी जिद को दुनिया देख रही है। अपनी आयु रिवर्स करने के लिए यह बकायदा 111 गोलियां (टैबलेट) भी खा रहे हैं। यह बात जरूर हैरान कर देने वाली है।

ब्रायन जॉनसन का डाइट प्लान

अमेरिका का यह अरबपति ब्रायन जॉनसन अपने खान—पान का विशेष ध्यान रखता है। उन्होंने दुनिया के सामने स्वयं अपना डाइट प्लान बताया है। वह सुबह 11 बजे तक लंच कर लेते हैं। इसके बाद वह भोजन नहीं करते। जॉनसन प्रतिदिन 80 विटामिन और खनिजों को आहार में ग्रहण करते हैं। एक माह में 31.5 किग्रा सब्जी खाते हैं। Bryan Johnson सुबह सूरज के उगने से पहले प्रात: 4.53 बजे नित्य उठ जाया करते हैं।

उम्र 46 की, लेकिन भीतर से हैं 30 साल के जवान

ब्रायन जॉनसन ने हाल में एक साक्षात्कार टाइम मैग्जीन को दिया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम ने उनका हेल्थ डॉटा एकत्रित किया। जिसमें यह खुलासा हुआ कि 46 साल की उम्र में भी वह 30 साल के जवान हैं। उनकी हड्ड‍ियां, दिल व अन्य अंग गजब की जवानी लिए हैं।

खुद युवा होने के लिए जवान बेटे का खून चढ़वाया

ब्रायन ने एक बार जवान होने के लिए अपने ही जवान लड़के का ब्लड भी अपने पर चढ़वा दिया। हलांकि अब वह मानते हैं कि इससे उन्हें कुछ खास फायदा नहीं हुआ। यही कारण है कि वह अन्य उपाय कर रहे हैं।

ब्रह्मचार्य का कर रहे अनुपालन

हैरानी की बात यह है कि वह यह मानते हैं कि वीर्य नाश से शरीर निर्बल बनता है। यदि हमेशा जवान रहना है तो ब्रह्मचार्य का पालन किया जाये। इसलिए उन्होंने आज तक किसी भी महिला से शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं। यहां तक कि उन्होंने कोई महिला मित्र भी नहीं बनाई। जबकि दुनिया भर की लड़कियां इस अरबपति से दोस्ती करने को बेताब हैं।

मौत अनिवार्य है तो गलत साबित करने का प्रण

उनका यह प्रण है कि वह एक दिन इस संसार के सामने यह साबित कर देंगे कि मौत कोई अंतिम सत्य नहीं है। कोई भी इंसान मौत पर विजय प्राप्त कर सकता है। उनका एक ही नारा है कभी मत मरो Never Die.

आधुनिक मशीनों की ले रहे मदद

ब्रायन आधुनिक मशीनों की मदद से भी अपने को युवा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि स्वास्थ्य जांच के लिए उन्होंने कई उम्दा मशीनों को रखा है। जिनके सहारे से वह अमर होने का प्रयास कर रहे हैं। उनके पास एक बेसबॉल कैप है। जिसे जब वह पहनते हैं तो उनके सिर पर लाल रोशनी पड़ती है। सोते समय वह एक जेटपैक रखते हैं। जिसकी मदद से नींद के दौरान उनकी शरीर की गतिविधियां रिकार्ड होती रहती हैं। वह नियमित रूप से हर तरह की स्वास्थ्य जांच भी करवाते रहते हैं।

कहां से आया ​इतना पैसा

अमर होने के लिए ब्रायन को बहुत अधिक धनराशि की जरूरत थी। अतएव उन्होंने अपनी 700 करोड़ की कंपनी तक बेच डाली। अब उनके पास अरबों रुपया है। उनका कहना है कि इस धनराशि को वह पूरी तरह अपने पर खर्च करेंगे। उम्र को वह हराने के लिए जो उपाय कर रहे हैं, उसमें हर साल करीब 2 मिलियन डॉलर खर्च हो रहा है। यानी वह प्रति वर्ष 16.5 करोड़ भारतीय मुद्रा खर्च करते हैं।

115 साल से अधिक अब तक कोई इंसान नहीं जिया

इधर इस संबध में आइंस्टीन कॉलेज के जेनेटिक्स प्रोफेसर जान विजग का बयान भी आया है। उनका कहना है कि कोई भी इंसान 115 साल से अधिक समय जीवित रहे। इसकी संभावना न के बराबर है। आज की तारीख तक 115 साल इंसान का अधिकतम जीवनकाल देखा गया है।

https://www.instagram.com/bryanjohnson_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=16a88530-fb1d-4997-99c5-ad10172dbe6b

अविश्वसनीय : वह मौत के बाद भी जीवित हो जाते हैं, वैज्ञानिक कर रहे शोध

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments