HomeAccidentआवारा सांड से टकराई बाइक, युवक की मौत

आवारा सांड से टकराई बाइक, युवक की मौत

ADVERTISEMENTS

उधम सिंह नगर। कोतवाली क्षेत्र ख​टीमा में हुए एक हादसे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। यह हादसा बाइक के आवारा सांड से टकराने के बाद हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलीभीत जिले के बीसलपुर के बिलसंड़ा अकरबाबाद निवासी अमन गंगवार (21) पुत्र राजीव गंगवार अपने माता-पिता के साथ रुद्रपुर में रहता था। वह हल्द्वानी से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को वह परीक्षा देने के बाद देर शाम रुद्रपुर निवासी अपने साथी शिवम रस्तोगी पुत्र प्रमोद रस्तोगी के साथ बाइक से मां पूर्णागिरि धाम के लिए निकला।

इस दौरान टोल प्लाजा से कुछ आगे बाइपास पर रात करीब 10:30 बजे अचानक सामने आए आवारा जानवर से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों छिटककर सड़क पर गिर गए। शिवम ने आस-पास मौजूद लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल हुए अमन को उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मामूली रूप से चोटिल शिवम को इलाज कर छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता—पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments