HomeBreaking NewsBreaking : स्कूली छात्रा के साथ बाइक सवारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,...

Breaking : स्कूली छात्रा के साथ बाइक सवारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

हरिद्वार में घर से स्कूल जा रही 13 साल की युवती के साथ बाइक सवार दो युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। नाबालिग युवती के माता—पिता नहीं हैं और वह अपनी दादी के साथ रहती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक कक्षा आठ में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के साथ यह घिनौनी वारदात हुई है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट के अनुसार यह घटना गत 12 दिसंबर की है। पीड़िता के माता—पिता नहीं हैं और वह अपनी दादी के साथ रहती है। सुबह के समय जब वह स्कूल के लिए निकली तो मार्ग में दो बाइक सवार युवकों ने उसे जबरन वाहन में बैठा लिया और एक सुनसान स्थान पर स्थित खेत में ले जाकर बारी—बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। (आगे पढ़ें)

घर पहुंचने पर डरी—सहमी युवती ने अपनी दादी को कुछ नहीं बताया, लेकिन तब से वह बहुत उदास और गुमसुम रहने लगी। जब उसकी दादी ने उसे विश्वास में लेकर बातचीत की तो युवती ने सब सच बता दिया। उसने बताया कि दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म करके के बाद मोबाइल पर वीडियो भी बना लिया। उन्होंने धमकी दी कि यदि उसने घटना का कहीं जिक्र किया तो वह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर देंगे। जिस कारण उसने अब तक मुंह नहीं खोला था। पुलिस क अनुसार तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिनमें से एक नाबालिग हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments