HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग : सड़क हादसे में बाइक चालक युवक दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : सड़क हादसे में बाइक चालक युवक दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

घर लौट रहे दो युवकों की बाइक यहां मजखाली अल्मोड़ा मार्ग पर बणेसी गधेरे के पास अनियंत्रित होकर एक पैराफिट से जा टकराई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में उसका साथी भी घायल हो गया, जिसे उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के गरगूंठ का रहने वाला मुकेश बिष्ट (26 साल) पुत्र उमेश सिंह बिष्ट व उसका साथी गौरव बिष्ट पुत्र बलवंत सिंह बिष्ट गत दिवस शुक्रवार को बाइक संख्या UK 07 W 1067 से रानीखेत आए थे और सांयकाल घर वापस लौट रहे थे। इस बीच बणेसी गधेर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर एक मोड़ पर पैराफिट से जा टकरायी और सड़क पर गिर गई। इस हादसे में बाइक चला रहे मुकेश बिष्ट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बाइक में पीछे बैठा गौरव घायल हो गया।

घटना के बाद पूर्व प्रधान द्वारसौं गोकुल सिंह राणा, दीपक तिवारी, संजय डांगी सहित कई स्थानीय लोग वहां पहुंचे। जिसके बाद राजस्व उपनिरीक्षक नितिन गिरवान व सुरेंद्र सिंह बिष्ट को हादसे के बारे में बताया गया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस भी आई और दोनों घायलों को 108 से गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया गया। इधर डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल गौरव को उपचार के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गौरव सीएमओ कार्यालय अल्मोड़ा में कार्यरत है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments