HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : इन्द्रा नगर और बनभूलपुरा में यूपीसीएल की सतर्कता टीम...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : इन्द्रा नगर और बनभूलपुरा में यूपीसीएल की सतर्कता टीम के छापे, 16 पर केस दर्ज

हल्द्वानी। यूपीसीएल की विद्युत सतर्कता इकाई द्वारा विद्युत चोरी के अति संवेदनशील क्षेत्रों बनभूलपूरा एवं इंद्रानगर में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान इंद्रानगर में 6 तथा बनभूल पूरा क्षेत्र में 10 विद्युत चोरी के प्रकरण सामने आए हैं। सभी 16 विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत अधिनियम 135 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तथा विद्युत संयोजन विच्छेदित कर दिए गए हैं। विभागीय नियमानुसार इन सभी पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। टीम में हरबंस सिंह अपर पुलिस उपनिरीक्षक, उमाकांत चतुर्वेदी अधिशासी अभियंता सतर्कता इकाई उपाकालि हल्द्वानी, उपखंड अधिकारी कालाढूगी चौराहा , हल्द्वानी इत्यादि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments