HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: बिहारी श्रमिकों ने लिखाई प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट

Bageshwar News: बिहारी श्रमिकों ने लिखाई प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
यहां दो बिहारी श्रमिकों ने एक प्रबंधक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में प्रबंधन पर मारपीट व गाली—गलौच करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मामले के मुताबिक बिहार निवासी विरेंद्र पटेल पुत्र दुखी पटेल ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि पाइनवुड के प्रबंधक हरीश सिंह बिष्ट पुत्र मान सिंह निवासी कपकोट शिवालय, वार्ड नंबर—3 ने उससे मारपीट, गाली—गलौच और जान से मारने की धमकी दी। दूसरे मामले में मन करणिया, बिहार निवासी अमजद राय पुत्र सरल राय ने भी हरीश सिंह बिष्ट पर गालीगलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपी हरीश सिंह बिष्ट के विरुद्ध धारा 323/504/506 के तहत नामदज रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। उप निरीक्षक विवेक चंद्र मामले की विवेचना सौंपी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments