HomeNationalनीतीश कुमार ने ली 8वीं बार सीएम पद की शपथ, तेजस्वी होंगे...

नीतीश कुमार ने ली 8वीं बार सीएम पद की शपथ, तेजस्वी होंगे डिप्टी सीएम

ADVERTISEMENTS

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार को यहां राजभवन में कुमार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुमार के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने उप मुख्यमंत्री मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया

इसके साथ ही नीतीश कुमार बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री और यादव दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। महागठबंधन की नई सरकार में मंत्रिपरिषद का विस्तार जल्द की किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी की पत्नी रिचल राजश्री यादव, विधायक तेजप्रताप यादव के साथ ही राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। हालांकि तबीयत ठीक नहीं होने के कारण लालू प्रसाद यादव समारोह में शामिल नहीं हो सके।

यह भी पढ़े – नैनीताल : भाई-बहन और दोस्त ने की जीजा की हत्या, पत्नी निकली मास्टरमाइंड

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments