HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : कांग्रेस को बड़ा झटका, तेज तर्रार प्रवक्ता राजीव...

ब्रेकिंग न्यूज : कांग्रेस को बड़ा झटका, तेज तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

नई दिल्ली । कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे।
रिपोर्ट के मुताबिक राजीव त्यागी की तबीयत आज दिन भर ठीक थी। शाम को आजतक पर वे डिबेट में शामिल हुए थे। राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वविटर हैंडल पर राजीव त्यागी के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस ने लिखा है कि राजीव त्यागी के अचानक निधन से हम सभी बेहद दुखी हैं, वे एक पक्के कांग्रेसी और सच्चे देशभक्त थे, इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments