HomeUttarakhandAlmoraBig News : वाह रे हुक्मरानों, चार सालों में नहीं कर पाए...

Big News : वाह रे हुक्मरानों, चार सालों में नहीं कर पाए 15 किमी हॉट मिक्स

ADVERTISEMENTS

व्यापार मंडल पनुवानौला, तोली व मनियागर ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला। शासन—प्रशासन व संबंधित विभागों की उदासीनता के चलते 15 किलोमीटर सड़क का हॉट मिक्स बीते चार सालों से अधर में लटका हुआ है, जबकि 2020-21 में इसका टेंडर हो गया था। यही नहीं, यहां 8 कल्वर्ट जो कि साल 2022 में खोदे तो गए पर अभी तक कार्य पूरा नही किया गया। जिसके चलते यहां कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

आंख मूंदे बैठे हैं अधिकारी

उल्लेखनीय है कि अल्मोडा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के 309 बी में चार साल बीतने के बाद भी लगभग 15 किलोमीटर सड़क पनुवानौला गोल्ज्यू मंदिर से पेटशाल तक अभी भी हॉट मिक्स नही हो पाया है, जबकि 2020-21 में इसका टेंडर हो गया था। वहीं पनुवानौला से मनियागर तक लगभग 8 कल्वर्ट जो 2022 में खोदे तो गए पर अभी तक कार्य पूर्ण नही होने से दुर्घटना का सबब बने हुए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से शिकायत कर दी है पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

व्यापार मंडल ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

वहीं पनुवानौला में चौक हो चुकी नालियों का गंदा पानी अब दुकानों के अंदर तक जा रहा है जो अभी तक नही बनी है जबकि 2 साल पहले इसका भी टेंडर हो चुका है। अब व्यापार मंडल पनुवानौला ने केंद्रीय सड़क मंत्री, मुख्यमंत्री मंत्री, कुमाऊं कमिश्नर व जिलाधिकारी को पत्र लिख समस्या से निदान दिलाने की अपील की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह मेहता ने समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारियों को साथ लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments