HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking Almora : दंपत्ति ने युवक पर किया जानलेवा हमला, मुंह...

Big Breaking Almora : दंपत्ति ने युवक पर किया जानलेवा हमला, मुंह पर पोती कालिख, भवन की चौथी मंजिल से नीचे सड़क पर फैंका, हालत गम्भीर

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया, मुंह पर कालिख पोती और मकान की चौथी मंजिल तक घसीट कर ले जाते हुए नीचे फेंक दिया। युवक को अत्यंत गम्भीर हालत में युवक को जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। जानलेवा हमला करने का आरोप एक दंपत्ति पर लग रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां नंदादेवी में रह रहे महेश जोशी उम्र 24 साल पुत्र सतीश जोशी, मूल निवासी बिनोला यहां एलआर साह रोड पर स्थित केबल नेटवर्क की दुकान पर काम करता था। आज दोपहर एक पति—​प​त्नी उसकी दुकान पर पहुंचे और उन्होंने युवक के मुंह पर कालिख पोत दी। फिर मारपीट करते हुए उसे मकान की चौथी मंजिल पर ले गये। जहां से धक्का देकर सड़क पर फैंक दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले आये हैं। जहां चिकित्सक उपचार में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि जिन पति—पत्नी ने उसके साथ मारपीट व जानलेवा हमला किया वह विगत 15 साल से उनके प्रतिष्ठान में काम करता था, लेकिन बाद में उसने काम छोड़ दिया था। युवक नंदादेवी में एक कमरा लेकर अपनी बहन के साथ रह रहा था, किंतु कुछ दिन पूर्व उसकी बहन गांव चली गई थी। तब से वह घर पर अकेला ही था। युवक की हालत अत्यंत गम्भीर बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम उपचार में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments