HomeBreaking Newsउत्तराखंड : चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर हुआ बड़ा...

उत्तराखंड : चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर हुआ बड़ा फैसला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून समाचार | उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। चारधाम यात्रा के दौरान प्रत्येक धाम में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या को अब खत्म कर दिया गया है। यानि अब एक दिन में कितने भी श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सकते है।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि, मुख्यमंत्री द्वारा सम्यक विचारोपरांत यह निर्णय लिया गया है कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या प्रत्येक धाम में प्रतिदिन के लिए सीमित रखने के संबंध में पूर्व में लिये गये निर्णय को वापस लिया जाता है।

मुख्यमंत्री द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि यात्राकाल में रजिस्ट्रीकरण की online एवं offline प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी, क्योंकि यह व्यवस्था यात्रियों की Tracking में मददगार साबित होती है। यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा एवं भीड़ को नियंत्रित करने हेतु स्थानीय स्तर पर आवश्यकतानुसार व्यवस्था की जाएगी।

हल्द्वानी रोडवेज में बनेगा पिंक टॉयलेट, ट्रंचिंग ग्राउंड की आग बुझाने के निर्देश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments