HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, अल्टो चालक गिरफ्तार

अल्मोड़ा: अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, अल्टो चालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

✍️ लोधिया बैरियर पर चेकिंग के दौरान हाथ लगी कामयाबी
✍️ 25 पेटियों में ढोई जा रही थी 02.08 लाख की मदिरा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस टीम ने अवैध रुप परिवहन की जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस शराब की एक अल्टो कार से तस्करी की जा रही थी। जिसमें 02.08 लाख रुपये की 25 पेटी शराब बरामद हुई है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि वाहन को सीज कर लिया है।

कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान लोधिया बैरियर के पास अल्टो कार संख्या UK 04 TA-3071 को रोककर चेक किया, तो पाया कि वाहन में चालक राम सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी चौमू, अल्मोड़ा द्वारा 10 पेटी मैकडावेल, 05 पेटी ब्लैन्डर प्राइड, 05 पेटी रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब व 05 पेटी बियर (कुल 25 पेटियां) अवैध रुप से परिवहन की जा रही थीं। इस पर पुलिस ने आरोपी चालक राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वाहन को सीज कर लिया और चालक के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। बरामद शराब की कीमत 2 लाख 08 हजार 800 रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह, कांस्टेबल सुंदर लाल, हरदीप सिंह व विक्रम सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments