HomeUttarakhandAlmoraराहुल गांधी के अल्मोड़ा कार्यक्रम को देख यातायात व्यवस्था में बड़ा फेरबदल

राहुल गांधी के अल्मोड़ा कार्यक्रम को देख यातायात व्यवस्था में बड़ा फेरबदल

➤ चौकसी के लिए पुलिस ने कसी कमर, रूट डायवर्जन प्लान तैयार, भारी वाहनों की नो एंट्री
➤ वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंध

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे के दौरान नगर में यातायात व्यवस्था चौकस बनी रहे, इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है और रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। राहुल की जनसभा में विभिन्न हिस्सों से आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल निर्धारित कर दिए हैं, जबकि नियमित यातायात व्यवस्था के रूट में भी बड़ा परिवर्तन किया गया है। अल्मोड़ा नगर में भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा वीवीआईपी कार्यक्रम के लिए पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए हैं। (आगे पढ़िए…)

एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल की जनसभा में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों के वाहनों की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। जिसके अनुसार रानीखेत, द्वाराहाट, सल्ट, सोमेश्वर, बागेश्वर, दन्या, जागेश्वर, बेतालघाट की ओर से आने वाले वाहनों के लिये स्टॉप स्थान जलाल बैण्ड, सिचांई विभाग कार्यालय के पास बनाया है। पिथौरागढ़, दन्या, जागेश्वर से आने वाले वाहन बाया बलडोटी बैण्ड, शैल बैण्ड व लक्ष्मेश्वर तिराहा, पाण्डेखोला होते हुए जलाल बैण्ड तक आयेंगे। बागेश्वर से आने वाले वाहन बाया शैल बैण्ड लक्ष्मेश्वर तिराहा-पाण्डेखोला से होते हुए जलाल बैण्ड तक आयेंगे। कोसी की तरफ से आने वाले वाहन पाण्डेखोला से जलाल बैण्ड तक आयेंगे। इनका पार्किंग स्थल रोडवेज स्टेशन, जलाल बैण्ड से पाण्डेखोला तक सड़क किनारे तथा पाण्डेखोला से कोसी रोड तक सड़क किनारे रहेगा। (आगे पढ़िए…)

चम्पावत, रुद्रपर, हल्द्वानी, नैनीताल, खैरना व रामगढ़ से आने वाले वाहनों का स्टॉप स्थान तिनार धार बैण्ड, करबला तिराहा एवं आरसीएम मॉल के पास रहेगा। चम्पावत, लमगड़ा की तरफ से आने वाले वाहन बाया सिकुड़ा बैण्ड से करबला तिराहा से डोलीडाना तक आयेंगे। रुद्रपुर, हल्द्वानी, खैरना, नैनाताल की तरफ से आने वाले वाहन बाया बेस तिराहा से तिनार धार बैण्ड तक आयेंगे। पार्किंग स्थल तिनार धार बैण्ड से बेस तिराहा तक, तिनार धार बैण्ड से होली एंजिल रोड तक, करबला तिराहा से ब्राईट एण्ड कॉर्नर तक तथा बेस तिराहा से लोधिया रोड तक सड़क किनारे रहेगा। (आगे पढ़िए…)
नियमित यातायात के लिए डायवर्जन प्लान इस प्रकार रहेगा:—

1- कोसी से हल्द्वानी को जाने वाले छोटे/बड़े वाहनों को पाण्डेखोला से डायवर्जन कर लक्ष्मेश्वर-शैल बैण्ड-एनटीडी-धारानौला होते हुए लोधिया की तरफ से भेजे जायेंगे।
2- कौसानी-सोमेश्वर की तरफ से नैनीताल-हल्द्वानी को जाने वाले छोटे/बड़े वाहनों को सोमेश्वर से डायवर्जन कर रानीखेत-खैरना की तरफ से भेजे जायेंगे।
3-जागेश्वर धाम-दन्या से हल्द्वानी को जाने वाले छोटे/बडे वाहनों को सुवाखान से डायर्वजन कर लमगड़ा-शहरफाटक की तरफ से भेजे जायेंगे।
4-हल्द्वानी से अल्मोड़ा- कोसी- बागेश्वर को आने वाले समस्त छोटे/बडे वाहनों को करबला तिराहा से डायवर्जन कर चौघानपाटा, माल रोड- लक्ष्मेश्वर होते हुते पाण्डेखोला की तरफ से भेजे जायेंगे।
5-अपर माल रोड में लक्ष्मेश्वर से बाजार की ओर आने वाले दोपहिया वाहन टैक्सी स्टैण्ड से डायवर्जन होकर कार्यक्रम में जाने वाले वाहन जलाल बैंड से कॉमर्स फैकल्टी पर पार्क होगें शेष वाहन बेस तिराह से होकर जायेंगे।
अल्मोड़ा लोअर मालरोड में पाण्डेखोला तिराहा से बेस तिराहा तक 4 जून को प्रातः 07 बजे से राहुल गांधी के कार्यक्रम की समाप्ति तक अति आवश्यकीय वाहनों के अलावा समस्त वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। अल्मोड़ा नगर में भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
वीवीआईपी कार्यक्रम के लिए पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए

अल्मोड़ा: यहां वीवीआईपी कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देशन में सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल एवं सम्पूर्ण वीवीआईपी रूट पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस सघन चेकिंग कर रही है। सीमावर्ती चेक पोस्टों, प्रमुख मार्गों तथा आंतरिक संपर्क मार्गों पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है। होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं एवं अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों की नियमित जांच कर वहां ठहरे बाहरी व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनका सत्यापन कराया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कार्यक्रम स्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार कॉम्बिंग एवं सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments