HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंगः 25 लाख की स्मैक के साथ बड़ा धंधेबाज दबोचा

बिग ब्रेकिंगः 25 लाख की स्मैक के साथ बड़ा धंधेबाज दबोचा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

गांव में अफीम की खेती और कुमाऊं में स्मैक की तस्करी

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानीः पुलिस ने यहां स्मैक का बड़ा धंधेबाज दबोचा है, जिससे कब्जे से करीब 25 लाख रुपये की स्मैक बरामद हुई है। यह तस्कर गांव में अफीम की खेती करता है और स्मैक तैयार कर कुमाऊं क्षेत्र में तस्करी करता है। इस उपलब्धि पर एसएसपी ने पुलिस टीम के लिए 05 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है।

एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद को नशा मुक्त करने के संकल्प को साकार करने के लिए नशा उन्मूलन अभियान निरंतर संचालित है। जिसके तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तस्करों/धंधेबाजों पर लगाम लगाई जा रही है। इसी क्रम में एसपी सीटी हल्द्वानी हरबंस सिंह एवं सीओ रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कालाढूंगी नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में एएनटीएफ व पुलिस टीम ने 01 स्मैक तस्कर को 255 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते दबोच लिया। बरामद स्मैक की कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है।

हुआ यूं कि आज थाना कालाढूंगी की पुलिस व एएनटीएफ की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नैनीताल रोड स्थित ब्रह्म बूबू मंदिर के गेट से 100 मीटर कालाढूंगी की ओर जंगलों के बीच से 255 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर बृजनंदन पुत्र लालता प्रसाद निवासी ग्राम बिबनी, पोस्ट नौगांव, थाना अलीगंज, जिला बरेली, उ.प्र. को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना कालाढूंगी में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। उसके कब्जे से स्मैक के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बजाज सीटी 110 संख्या यूपी 25 डीई 1909 भी बरामद की है।
अल्मोड़ा के तस्कर को सप्लाई करने की थी योजना

गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने ही गांव में अफीम की खेती करता है, जहां से स्मैक तैयार कर पहाड़ लाता है और हल्द्वानी समेत कुमाऊं के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में तस्करी करता है। आज यह आरोपी अल्मोड़ा निवासी एक तस्कर को नैनीताल रोड के घटगढ़ क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करने की योजना बनाकर निकला था, कि इससे पहले पुलिस गिरफ्त में आ गया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
पुलिस टीम को 05 हजार ईनाम

एसएसपी ने पुलिस टीम को 05 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, उप निरीक्षक हरजीत सिंह, एएसआई लखविंदर सिंह, कांस्टेबल रविंद्र लाडी, अखिलेश तिवारी व किशन नाथ आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments