HomeAccidentबिग ब्रकिंग : अल्मोड़ा के किशोर की ढोकाने वाटरफॉल में डूबने से...

बिग ब्रकिंग : अल्मोड़ा के किशोर की ढोकाने वाटरफॉल में डूबने से मौत

ADVERTISEMENTS

इंटरमीडिएट का छात्र था मृतक

अल्मोड़ा से वाटरफॉल नहाने आये थे तीन दोस्त

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे सुप्रसिद्ध ढोकाने वाटरफॉल में अपने दोस्तों के साथ आए अल्मोड़ा के किशोर की नहाते वक्त डूब जाने से मौत हो गई। मृतक अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियांशु कनवाल उम्र 17 साल पुत्र गोपाल कनवाल निवासी ग्राम पहल, खत्याड़ी अल्मोड़ा इंटर कालेज (AIC) में 12वीं का छात्र है। आज शनिवार सुबह वह अपने दो साथियों गौरव कनवाल पुत्र महेंद्र कनवाल निवासी खत्याड़ी और पुलिस लाइन निवासी गौरव बिष्ट पुत्र देवेंद्र बिष्ट के साथ ढोकाने वाटरफॉल स्कूटर से आया था।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

तीनों वाटरफॉल पर नहा रहे थे। इस बीच प्रियांशु गहरे पानी में उतर गया और डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह डूब चुका था। इस बीच शोर सुनकर तमाम स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को फोन किया गया।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम के अलावा क्वारब चौकी इंजार्ज गोविंद टम्टा, आनंद राणा, विजय आगरी, खैरना होमगार्ड मदन लाल मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू अभियान चलाया गया और कुछ देर में पानी में डूबे छात्र को बाहर निकाल लिया गया। जिसके बाद उसे 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। अल्मोड़ा के पहल व खत्याड़ी गांव से तमाम लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अपनी कार्रवाई में लगी थी। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments