उत्तराखंड प्रदेश में शासन ने चुनाव से ठीक पहले दस अतिरिक्त सूचना अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। अल्मोड़, नैनीताल, बागेश्वर सहित तमाम एडीआईओ शामिल हैं।
महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान से जारी सूचना के अनुसार गोविंद सिंह अधिकारी को मीडिया सेंटर हल्द्वानी से जिला सूचना अधिकारी कार्यालय बागेश्वर, गिरिजा जोशी को जिला सूचना अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा, अजनेश राणा को अल्मोड़ा से देहरादून, ज्योति सुंदरियाल को जिला सूचना कार्यालय रूद्रप्रयाग से मीडिया सेंटर हल्द्वानी, जानकी देवी को टिहरी गढ़वाल से जिला सूचना कार्यालय उत्तरकाशी, रति लाल को बागेश्वर से रूद्रप्रयाग, भजनी को पौढ़ी गढ़वाल से टिहरी, रवेंद्र सिंह को चमोली से पिथौरागढ़ तथा सुरेश कुमार को उत्तरकाशी से चमोली भेजा गया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।