HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग : क्वारब में यातायात किया बंद, वापस लौटाए जा रहे...

बिग ब्रेकिंग : क्वारब में यातायात किया बंद, वापस लौटाए जा रहे वाहन

ADVERTISEMENTS

✒️ पहले बड़े, बाद में छोटे वाहनों का भी संचालन रोका

🔥 मौसम साफ रहा तो कल आयेगी टीम

सीएनई रिपोर्टर, क्वारब। भूस्खलन व सड़क धंसने के खतरे के बीच क्वारब डेंजर जोन में छोटे वाहनों का भी आवागमन रोक दिया गया है। इस रूट से आने—जाने वाले वाहनों को अन्यत्र वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। यदि मौसम साफ रहा तो कल शनिवार को एनएच के अधिकारी व भू—वैज्ञानिक मौके पर आ सकते हैं।

क्वारब में यातायात किया बंद
क्वारब में यातायात किया बंद

उल्लेखनीय है कि क्वारब डेंजर जोन में रात्रिकालीन वाहनों का संचालन पहले से बंद था, लेकिन दिन के समय छोटे वाहन चल रहे थे। इस बीच पुन: मलबा आने व सड़क धंसने के ​खतरे को देखते हुए शाम से छोटे वाहन भी रोक दिए गए हैं। यहां नीचे से आ रही दीवार भी टूट चुकी है और सड़क मात्र डेढ़ मीटर बची है। अतएव इस रूट से होकर गुजरना बेहद खतरनाक माना जा रहा है। वाहन खैरना से रानीखेत होते हुए अथवा डोबा से वाया चौंसली होते हुए अल्मोड़ा जायेंगे। अल्मोड़ा से आने वाले वाहनों को वापस भेजा जा रहा है। मौके पर अल्मोड़ा पुलिस के जवान एसआई एएस राणा तथा वालंटियर अंकित सुयाल व अन्य कांस्टेबल व्यवस्था देख रहे हैं।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
क्वारब में यातायात किया बंद
क्वारब में यातायात किया बंद
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments