HomeUttarakhandBageshwarबिग ब्रेकिंग : सरयू में कूदी भतीजी, बचाने को चाची ने भी...

बिग ब्रेकिंग : सरयू में कूदी भतीजी, बचाने को चाची ने भी लगाई छलांग, दोनों बहे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत स्याल डोबा निवासी एक महिला सरयू में कूद गई। उसके बचाने के लिए उसकी चाची भी कूद गई, लेकिन सरयू के तेज बहाव में दोनों ही बह गए। सूचना के बाद से पुलिस व एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी है, लेकिन सफलता नहीं मिली है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार अपराह्न डेढ़ बजे उन्हें सूचना मिली की विकास भवन के पास से स्याल डोबा निवासी 25 साल की ज्योति पुत्री शंकर दत्त पांडे ने सरयू में छलांग लगा दी है। उसे बहता देख साथ में चल रही उसकी चाची 42 साल की जीवंती देवी पत्नी हरीश पांडेय ने उसे बचाने के लिए भी नदी में कूद लगा दी। दोनों ही नदी की तेज धारा में बह गए।

सूचना के बाद कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ व दलकल विभाग के कर्मचारियों ने विकास भवन से लेकर बिलौना तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि ज्योति ने पहले नदी में छलांग लगाई, उसे बचाने के लिए उसकी चाची भी कूद गई। प्रथम दृष्टा ज्योति ने आत्महत्या के लिए ही छलांग लगाई है। मामले की जांच की जा रही है। जब तक दोनों नहीं मिलते तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। इधर परिजन अब भी मौके पर ही डटे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments